suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
श्री गणेश अष्टावतारकथा (17 सितंबर 2026) - अनहद की कलम से

श्री गणेश अष्टावतारकथा (17 सितंबर 2026)

ॐ जय श्री गणेशाय नमः।

————————————————————————————————————-

काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, अहंकार भरमाएँ,
ममता और मत्सर बढ़ें, बुद्धिहीन हो जाएँ।

कहो श्री वक्रतुंड की जय,
कहो श्री एकदंत की जय,
महोदर गणपति बप्पा जय,
गजानन महाराज की जय।

कहो श्री लंबोदर जयकार,
विकट श्री गणपति कर उद्धार,
कहो श्री विघ्नराज की जय,
करें सब धूम्रवर्ण सत्कार।

श्री गणेश के आठ जन्म की सुन लो अमर कहानी,
अंत करें आठों विकार का, बुद्धि होत सयानी।

कहो श्री वक्रतुंड की जय,
कहो श्री एकदंत की जय,
महोदर गणपति बप्पा जय,
गजानन महाराज की जय।

करो श्री लंबोदर जयकार,
विकट श्री गणपति कर उद्धार,
कहो श्री विघ्नराज की जय,
करें सब धूम्रवर्ण सत्कार।

जय गणेश, जय गणपति बप्पा सबके तारणहार,
मन-विकार पिघलाते सारे, ना वध, ना संहार।

प्रथमावतार कथा- श्री वक्रतुंड जी महाराज

————————————————————————————————————-

सबसे पहले कहें कथा हम वक्रतुण्ड अवतारी,
शास्त्र-पुराणों में गाथा है मनभावन और न्यारी।

इंद्रदेव राजा देवों के देवलोक के स्वामी,
कर्तव्यों का पालन करते वीर, कुशल और ज्ञानी।

किन्तु काम के वश में आकर हो गए भोग विलासी,
अप्सराओं में परम मोहिनी रंभा हृदय निवासी।

भूले राजपाट, मर्यादा, राजधर्म को छोड़ा,
लीन वासना में संसद, नगरी से नाता तोड़ा।

राजमहल में तभी महर्षि दुर्वासा प्रकटाए,
उग्र-रूप और क्रोध से जिनके सकल विश्व थर्राए।

आँख खुली पर चक्षुहीन हो इंद्र भोग भरमाए,
सम्मुख श्री दुर्वासा प्रकटे, यह भी देख न पाए।

हो प्रमादवश किया नहीं, न आदर, न सत्कार,
न प्रणाम, न स्वागत-वंदन, न उत्तम आचार।

दुर्वासा का विकट क्रोध भी काम मिटा ना पाया,
इतना भीषण था प्रमाद, हर रोम, काम की माया।

इसी वासना और अहं से अधम तेज उपजाया,
और मत्सरासुर सृष्टि में इसी तेज से आया।

द्वेष, ईर्ष्या और जलन, सब दोष भयंकर भारी,
जन्मजात शत्रु देवों का, असुर- क्रूर संहारी।

कुटिल बुद्धि और घोर पराक्रम, योग विरल जो पाए,
शुक्रदेव की आज्ञा से जपता- “ॐ नमः शिवाय”।

पंचाक्षरी मंत्र साधना, हठयोगी-सा ताप,
भोले शंकर प्रकट हुए और असुर मुक्त-संताप।

मिला अभय वरदान, असुर हो अहंकार में चूर,
स्वयं मत्सरासुर- प्रचंड सेना का बल भरपूर।

सुंदरप्रिय और विषयप्रिय, दो पुत्र बड़े बलवान,
किया आक्रमण तीन लोक पर- हुआ स्वर्ग संधान।

यम, कुबेर और इंद्र सरीखे हारे सब दिग्पाल,
दुस्साहस से भरे असुर, लाँघे सब गिरी विशाल।

कैलाश पर करी चढ़ाई, शिवजी निज-स्थान,
हुए पराजित गिरीपाल, जो स्वयं दिया वरदान।

धर्मनाश सारे लोकों में मचा बड़ा कोहराम,
सभी देवता वन-वन भटके, छूटे सबके धाम।

पहुँचे दत्तात्रेय शरण में, करने लगे गुहार,
श्री गणेश का एकाक्षरी मंत्र मिला उपहार।

मंत्र जाप में देव-ऋषि ने लगा दिए सब प्राण,
करुण प्रार्थना सुन प्रकटे तब वक्रतुण्ड भगवान।

कहो श्री वक्रतुण्ड की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार प्रथम, श्री वक्रतुण्ड जयकार,
करो मत्सरासुर से रक्षा, भक्तों के करतार।
कहो श्री वक्रतुण्ड की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

वक्र सूँड़ वो महाकाय, हो कोटि-सूर्य आलोक,
महा-सिंह पर किए सवारी, थर्राए तिर्लोक।

लिए देव सेनाएँ संग में, किया आक्रमण घोर,
असुर-देव का युद्ध भयंकर, वक्रतुण्ड घनघोर।

दो अत्याचारी पुत्रों को मौत के घाट उतारा,
और मत्सरासुर के सम्मुख रौद्र रूप फिर धारा।

वक्रतुण्ड के इस स्वरूप को देख असुर कुम्हलाया,
उस विराट पर किया समर्पण, अपना शीश झुकाया।

“क्षमा करो हे वक्रतुण्ड, हे सर्वव्यापी भगवान,
चरणों में अपने स्वीकारो, दे दो यह वरदान।”

बड़े कृपालु वक्रतुण्ड, ना शरणागत संहार,
‘क्षमा तुम्हें, पाताल लोक में जाकर करो विहार’।

भोलेनाथ को मुक्त कराया, स्वर्ग दिया देवों को,
धर्म जगाया तीन लोक में, शिक्षा दी भक्तों को।

भीतर का मत्सर ना जागे, ना विनाश कर पाए,
वक्रतुण्ड की शरण में बैठो, द्वेष-जलन गल जाए।

भीतर के मत्सर से रक्षा, करो प्रभु करतार।
कहो श्री वक्रतुण्ड की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशप्रथमावतारकथा समाप्त:
————————-

द्वितीयावतार कथा- श्री एकदंत जी महाराज

————————————————————————————————————-

श्री गणेश के अवतारों की कथा सभी मिल गाएँ,
एकदंत अवतार दूसरे महिमा सुनते जाएँ।

परमप्रतापी च्यवन महर्षि कठिन तपस्वी, ज्ञाता,
किंतु क्षणिक आवेश मनस में कामातुर कर जाता।

काम-अग्नि की पतित ऊर्जा सृष्टि में बह जाती,
मदविकार से पुष्ट शक्ति वो रूप भयंकर पाती।

असुर देह के भीतर मद का भरा हुआ उन्माद,
जन्म मदासुर का पृथ्वी पर तीनों लोक विषाद।

बालकाल में दिखा पराक्रम गुरुओं का मनमोहा,
स्वयं निवेदन किया गुरु से शुक्रदेव को सोहा।

गुरु का जो आदेश सुना तो शिव आराधना जागी,
‘ह्लीं’ मंत्र की दीक्षा ले सब भोग वृत्तियाँ त्यागीं।

वर्ष सहस्रों बीते तप में एक-अक्षरी जपते,
देख देव भी अचरज करते च्यवन-अंश को तपते।

हो प्रसन्न तप से योगी के शिव बोले तू माँग,
अजर-अमर से अन्य किसी भी वस्तु का वरदान।

देख मदासुर ने भोले को शत्-शत् किया प्रणाम,
माँग रहा बस इतनी शक्ति विजयी रहूं सब धाम।

पुरुष, देवता, दानव जग के सब परास्त हो जाएँ,
यक्ष और गंधर्व युद्ध में सदा पराजय पाएँ।

शिव तो फिर भोले-भंडारी जो प्रसन्न हो जाएँ,
भक्त मांगते मुट्ठी भर वो मुक्त-हस्त दे जाएँ।

कहा मदासुर से शिव ने जो मांगा वो मिल जाए,
और दिया वर ब्रह्मांड का राजपाट भी आए।

वर पाते ही असुर भयंकर अहंकार में आया,
कर एकत्रित सेना सारी चहुँदिश द्रोह मचाया।

सबसे पहले पृथ्वी लोक के महाराजा सब हारे,
स्वर्ग लोक पर करी चढ़ाई देव डरे बेचारे।

वरुण, इंद्र और यम, कुबेर को बंदीगृह में डाला,
तीन-लोक का राजा बनकर धर्म नष्ट कर डाला।

ऋषियों की कुटियाँ, गुफाएँ और आश्रम ध्वस्त कराए,
देवराज ही हार गए तो कौन बचाने आए।

सभी देवता और ऋषि भी पहुंचे विष्णु-धाम,
विष्णु जी से कहा मदासुर मचा रहा कोहराम।

विष्णुजी बोले शिवजी ने जो वरदान दिया है,
श्री गणेश ही वश कर पाएं उनमें ये विद्या है।

राजा, ऋषि-मुनि, सब देवा तप करने की ठानी,
श्री गणपति की कठिन साधना, ना भोजन, ना पानी।

सारी सृष्टि द्रवित हो गई सुनकर करुण पुकार,
देवों का क्रंदन सुन प्रकटे एकदंत अवतार।

कहो श्री एकदंत की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार दूसरे,
एकदंत जयकार,
करो मदासुर से रक्षा, सब लोकों के भर्तार।
कहो श्री एकदंत की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

एकदंत और चार भुजाएं, नील वर्ण सब देह,
उदर बड़ा और मस्तक चौड़ा, नेत्र भरे स्नेह।

चार हाथ में पाश, कुल्हाड़ी, अंकुश, टूटा दंत,
मूषक पर जो करें सवारी, हर शत्रु का अंत।

एकदंत बैठे मूषक पर, चले मदासुर राज,
सुन संदेशा क्रूर असुर आया सेना के साथ।

युद्धभूमि में देख अचंभित दिव्य-रूप भगवान,
मुख-मंडल की अद्भुत आभा, कंपें असुर के प्राण।

छूटे अस्त्र-शस्त्र सेना के एकदंत हुंकार,
मद, घमंड और अहंकार का, पल में हुआ संहार।

मद छूटा और बुद्धि जागी, पहचाना भगवान,
युद्ध छोड़ चरणों में करता, प्रभु का स्तुति गान।

क्षमादान की करे याचना, पापों पर पछताए,
सुनी प्रार्थना, एकदंत भी करुणा से भर जाएँ।

मुक्त किया सारे पापों से, दिया असुर को ज्ञान,
जाकर अब पाताल देश भजलो गणपति भगवान।

देवताओं को स्वर्ग मिला, शिव-शंकर को कैलाश,
धरती सब आनंद में डूबी, नृत्य करे आकाश।

सीख यही श्री एकदंत की, शक्ति बुद्धि धनवान,
ना मद में डूबो, ये जानो- सब सत्ता भगवान।

कहो श्री एकदंत की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार दूसरे,
एकदंत जयकार।
भीतर के मद असुर से रक्षा,
करो प्रभु भर्तार।
कहो श्री एकदंत की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशद्वितीयावतारकथा समाप्त:
————————-

तृतीयावतार कथा- श्री महोदर जी महाराज

————————————————————————————————————-

कथा सुनी श्री वक्रतुंड की, एकदंत श्री गाए,
सुन लें किस कारण तीजे अवतार महोदर आए।

देव-असुर सागर मंथन की, कथा सभी ने जानी,
श्री विष्णु ने दानव-दल को, जब छलने की ठानी।

अति-सुंदर अवतार मोहिनी धरे विष्णु जी आते,
मोहक रूप देखकर शिव भी, सम्मोहित हो जाते।

शिव के मोहबीज से जन्मी, असुर-रूप संतान,
अतुल तेज और घोर पराक्रम, मोहासुर बलवान।

मोहासुर ने दैत्यगुरु की, शरण में विद्या पाई,
करो तपस्या सूर्यदेव की, गुरु की आज्ञा पाई।

सभी ग्रहों में श्रेष्ठ रवि, ‘हे परम तेज के पुंज,
सकल विश्व का तमस हरे, हो- मरुथल और निकुंज’।

सूर्यदेव की कठिन साधना, सूर्यदेव का वंदन,
सूर्यदेव हर्षित हो देते वर- ‘टूटे सब बंधन’।

दिया अभय, त्रैलोक्य विजय का, मनचाहा वरदान,
दैत्यगुरु आदेश से पाया, असुर-राज सम्मान।

शक्ति भयंकर पाकर जीता, स्वर्ग, पृथ्वी, पाताल,
कंदराओं में छिपे भयातुर, देव, दैत्य, भूपाल।

तहस-नहस सब धर्म वृत्तियाँ, जन-जन हाहाकार,
करें प्रार्थना देव, ऋषि सब, सूर्यदेव के द्वार।

निस्सहाय से सूर्यदेव भी बोले, ‘हम निरुपाए,
श्री गणेश की शरण में जाकर, सब संभव हो जाए’।

करें देवता और मुनि भी, एक-अक्षरी जाप,
करो सुरक्षा मोहासुर से, हरो सभी संताप।

कठिन तपस्या से गणपति भी, परम-तुष्ट हो जाएँ,
और तीसरा रूप अवतरित- वीर महोदर आएँ।

कहो श्री महोदरा की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार तीसरे,
महोदरा जयकार।
कर दो मोहासुर से रक्षा,
भगवन सब संसार।
कहो श्री महोदरा की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

ब्रह्माण्ड संपूर्ण समाया, ऐसा उदर विशाला,
मुख गज का और चार भुजाएँ, भगवन रूप निराला।

मूषक वाहन चढ़े महोदर, शंखनाद घनघोर,
मोहासुर की नगरी में हर दिशा महोदर शोर।

चतुर बड़ा असुरों का राजा, फैलाया भ्रम-जाल,
चक्रव्यूह अज्ञान का रचता, भ्रमित काल की चाल।

किंतु महोदर बुद्धि अनंता, मंद मंद मुस्काते,
ज्ञान-दृष्टि से माया हटती, चक्रव्यूह बिखराते।

ना प्रभाव माया का कोई, ना छल कोई टिकता,
मोहासुर के दिव्य-अस्त्र का, न प्रभाव कुछ दिखता।

असुर-राज विचलित भारी, ना युक्ति कोई चल पाए,
नारद मुनि और श्री विष्णु जी, स्वयं सामने आए।

दूत-रूप में मोहासुर को, यही सत्य बतलाया,
सृष्टि-नियंता परम-ब्रह्म हैं, रूप महोदर पाया।

दैत्यगुरु ने भी विष्णु, नारद से, राय मिलाई,
मोहासुर ने तब अपनी सारी सेना लौटाई।

असुर-राज का मद, घमंड और अहंकार तब टूटा,
दिव्य महोदर तेज रूप के सम्मुख, क्रंदन फूटा।

‘क्षमायाचना, शरणयाचना’- चरणों में गिर जाता,
और महोदर करुणामयी, सबके प्राणों के दाता।

सदा रहो पाताल लोक में, धर्मनिष्ठ आचार,
करो सभी मर्यादा पालन, लोकनीति व्यवहार।

मोहासुर पाताल चल दिया, मिली सीख हम सबको,
उठे मोह, मद, लोभ जो मन में, मंत्र महोदर जप लो।

कहो श्री महोदरा की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार तीसरे,
महोदरा जयकार।
भीतर के इस मोह असुर से रक्षा- प्रभु-संसार।
कहो श्री महोदरा की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इसी श्रीगणेशतृतीयावतारकथा समाप्त:
————————-

चतुर्थावतार कथा- श्री गजानन जी महाराज

————————————————————————————————————-

तीन असुर, अवतार तीन और गणपति तीन कथाएँ,
और गजानन चौथी गाथा, सब मिलकर के गाएँ।

इंद्रदेव के मन में एक दिन, तीव्र ईक्षा जागी,
अमर और निर्भय हो जाएँ, लगन एक ही लागी।

भोगे सारे ही विलास, वो ही वैभव सब पाएँ,
ऐश्वर्य सारी सृष्टि का बस उनको मिल जाए।

तीव्र लोभ की निकली ज्वाला, फैल गई चहुँओर,
कड़की बिजली, गरजे बादल, वृष्टि हुई घनघोर।

तीन लोक के प्राणी सारे, भय से कंपते जाएँ,
अपशकुनी संकेत सृष्टि में, लोभासुर जन्माए।

असुर-गुरु को लोभासुर ने, अपना गुरु बनाया,
आचार्य-श्री हर्षित होते, सकल समर्पण पाया।

गुरु ने किया मार्गदर्शन, जो इच्छा लेकर आया,
करो तपस्या जो कुबेर की, मिले ऋद्धि और माया।

वन में जाकर लोभासुर ने, करी तपस्या भारी,
हो प्रसन्न बोले कुबेर, हो वर के तुम अधिकारी।

त्रैलोक्य पर विजय मिले, और घनी संपदा पाओ,
ना अभाव जीवन में धन का, सब विलासिता पाओ।

वर पाते ही लोभासुर सौ-गुन लोभी हो जाए,
जितना भी धन-धान्य बटोरे, प्यास और बढ़ जाए।

पृथ्वी लोक को जीता पहले, फिर पाताल हराए,
असुर-राज फिर स्वर्ग लोक में, विजय ध्वजा लहराए।

अधिपति बन हो गया निरंकुश, न्याय-धर्म सब छोड़ा,
दुर्जन को सत्कार दिया, और सज्जन से मुख मोड़ा।

लूटमार और अनाचार का, घोर काल हो आया,
मनुज, देव और सर्व-प्रजा में, लालच-लोभ समाया।

ऋषि-मुनि, ज्ञानी, देवजन पहुँचे फिर गुरुधाम,
गुरु बृहस्पति के शरणागत- ‘त्राहिमाम्-त्राहिमाम्’।

देव-गुरु ने सुनी शिकायत, और कही यह बात,
श्री गणेश ही लोभासुर का, कर पाएँ संघात।

मंत्र दिया गुरु, श्री गणेश का, कहा करो ये जाप,
सिद्ध करो ये मंत्र आप तो, दूर होएं संताप।

निराहार हो करी तपस्या, ध्यान रूप-संतोष,
हर्षित हो अवतरित गजानन, देव करें जयघोष।

गजानन महाराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार चतुर्थे,
गजानन जयकार।
कर दो लोभासुर से रक्षा, भगवन ये दरकार।
गजानन महाराज की जय,
हो जय जय श्री गणेश की जय।

मुख विशाल- गज के समान हो, अतुल बुद्धि के स्वामी,
मूषक पर होते सवार, मन की लगाम ज्यों थामी।

एक हाथ में लिए पाश, वे एक में अंकुश धारे,
एकदंत और मीठा मोदक, लगे चतुर्भुज न्यारे।

कान सूप की भाँति छान दे, मिथ्या-असत् प्रलाप,
सूँड बड़ी जो जाने, पल-पल बढ़े-घटे हर ताप।

सेना लेकर असुर-राज जब, युद्ध भूमि में आया,
देख गजानन का स्वरूप ये, लोभासुर सकुचाया।

शांत-धीर मुखमुद्रा ऐसी, अचरज से भर जाए,
अतुल-संपदा धन-दौलत भी, तृप्ति नहीं दे पाए।

क्षण भर में सब लोभ छूटता, सब मिथ्या धन-धान्य,
चरणों में लोभासुर गिरता, कृपा करो भगवान।

जो असीम संतोष आपके, मुख मंडल पर छाए,
तीन लोक का स्वामी भी वो, प्राप्त नहीं कर पाए।

किए समर्पित अस्त्र-शस्त्र, और सब सेना लौटाई,
‘पाताल में रहो नीति से’, क्षमा गजानन पाई।

कथा गजानन महाराज की, हमको ये सिखलाती,
संतोष वो परम-धर्म, जो लोभ-वृत्ति बिसराती।

गजानन महाराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार चतुर्थे,
गजानन जयकार।
हर लो लोभ हमारे सारे, भगवन ये दरकार।
गजानन महाराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशचतुर्थावतारकथा समाप्त:
————————-

पंचमावतार कथा- श्री लंबोदर जी महाराज

रूप महोदर, जपे गजानन, तब लंबोदर आए।

सागर-मथ में विष्णु जी ने, रूप मोहिनी धारा,
मोहित शिव फिर भरे ग्लानि में, खुद पर क्रोध उतारा।

क्रोध-अग्नि शिव की प्रचंड, सब सृष्टि में बह जाती,
क्रोधासुर के रूप में अग्नि, धरती पर जन्माती।

उग्र और बलशाली शिव-सा, क्रोधासुर तपवान,
शुक्रदेव की आज्ञा लेने, पहुँचा उनके धाम।

असुर-गुरु के आदेशों पर, निकला वो वनवास,
सातविक योगिक रीति से, किया कठिन उपवास।

एक पाँव पर अचल खड़ा, और पंच-अक्षरी जाप,
वायु-मात्र आहार लिए वो, सौर-सूक्त का पाठ।

ग्रीष्म ऋतु में अग्नि-वृत्त के मध्य कठिनतम ताप,
शीत ऋतु में ग्रीवा तक हिम-जल में करता जाप।

ऐसी कठिन तपस्या- तप से तेज प्रबल उपजाए,
सूर्यदेव का सिंहासन भी, डोल-डोल हिल जाए।

विकट साधना देख असुर की, सूर्यदेव मुस्काते,
तीन लोक में विजय मिले, वर साधक को दे जाते।

ब्रह्मांड पर जीत के वर से, अहंकार बढ़ जाए,
क्रोधासुर तब उग्र क्रोध में अंध-क्रूर बन जाए।

दैत्यों की सेना विशाल ले, किया आक्रमण घोर,
स्वर्गलोक, पाताल व पृथ्वी, विजय मिली चहुँओर।

हाहाकार मचा सब जग में, क्रोध भयानक क्रूर,
भस्म-नष्ट आवास-नगर सब, अधिवासी मजबूर।

देवताओं और ऋषि-मुनियों ने, हरिहर व्यथा सुनाई,
महादेव और विष्णु जी ने, लाचारी जतलाई।

‘क्रोधासुर का क्रोध विकट, ना शांत सहज हो पाए,
परम-शांति का रूप ही केवल, उसे मंद कर पाए।

गणपति जी की करो साधना, यही मार्ग बतलाया’,
सनत्कुमारों और नारद ने, विधि और मंत्र बताया।

पावन और एकांत भूमि में, ब्रह्ममुहूर्त उठ जाते,
क्रोध-द्वेष संपूर्ण त्याग, ऋषि मौन-मंत्र जप जाते।

निराहार वर्षों-वर्षों तक, पंचभूत को साधा,
परम-धैर्य और परम-शांति से, पार करी सब बाधा।

कठिन तपस्या से प्रसन्न हो, दिव्य-रूप झलकाए,
उदर-विशाला, मूषक-वाहन, लंबोदर प्रगटाए।

कहो श्री लंबोदर की जय,
हो जय जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार पंचमे,
लंबोदर जयकार।
सुनो प्रार्थना प्रभु जी, कर दो क्रोधासुर संहार।
कहो श्री लंबोदर की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इतना लंबा पेट प्रभु का, सब विकार पच जाए,
किंतु नहीं लंबोदर डिगते, भीतर शांति समाए।

बढ़े युद्ध करने असुरों से, मूषक पीठ विराजे,
क्रोधासुर को चेताने को, असुर गुप्तचर भागे।

क्रोध भयानक क्रोधासुर का, रणभूमि में आया,
लंबोदर पर अस्त्र-कोष का, हर एक शस्त्र चलाया।

लंबोदर ने सूँड़ से अपने, नष्ट किए हथियार,
अस्त्र उदर में निगल लिए सब, क्रोधासुर लाचार।

बाल-शिशु के खेल-खिलौने जैसा, रण-संग्राम,
क्रोधासुर का क्रोध गिरा, भय-कंपित किया प्रणाम।

अस्त्र-शस्त्र सब किए समर्पित, रुदन- घोर पछताए,
करुणा के स्वामी लंबोदर, क्षमा-क्षमा कर जाएं।

करो लोक पातालवास, सब नियम धर्म को जान,
ऋषि, मुनि और देव, मनुज का, सदा करो सम्मान।

लंबोदर की कथा से हमको, बड़ी सीख मिल जाए,
क्रोध-रोष के वश में आकर, सकल बुद्धि हर जाए।

कहो श्री लंबोदर की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार पंचमे,
लंबोदर जयकार।
सुनो प्रार्थना प्रभु, भीतर से करो क्रोध संहार।
करो श्री लंबोदर की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशपंचमावतारकथा समाप्त:
————————-

षष्टावतार कथा- श्री विकट जी महाराज

————————————————————————————————————-

ब्रह्मा जी ने सृष्टि-सृजन में, रचे अनेकों जीव,
ऋषिवर मुनिवर और आम-जन, बने सृष्टि की नींव।

स्वतः सृष्टि बढ़ती जाए, फिर यह विचार मन आया,
आकर्षण और वंशवृद्धि का, भाव हृदय उपजाया।

इसी भाव पर गहन सोच से, एक क्षणिक पल आया,
सूक्ष्म-काम का भाव हृदय में, ब्रह्मा जी के छाया।

सृष्टि रचियता ब्रह्मा जी का हर विचार फलकारी,
क्षणभर के कामुक विचार से, हुई ग्लानि भी भारी।

ग्लानि-भाव और काम-ऊर्जा, योग बहुत बलवान,
इसी शक्ति से मिली सृष्टि को, तेजस्वी संतान।

अति आकर्षक और मायावी, पराक्रमी घनघोर,
अल्प समय में सकल सृष्टि में, कामासुर का शोर।

कामासुर ने दैत्य गुरु के चरणों शीश नवाया,
आचार्य ने शिव आराधना का महात्म्य बतलाया।

शिव की घोर तपस्या- पाया, त्रैलोक्य वरदान,
विजय जान निश्चित अपनी, तब भर आया अभिमान।

अभिमानी कामासुर निकला, अपना रूप सजाए,
काम-वासना के तीरों से, सभी जीव भरमाए।

पाताल में दैत्य, नाग, दानव भोगों से हारे,
पृथ्वी भूले धर्म-नीति सब, स्वर्ग- काम के द्वारे।

बिना अस्त्र और बिना युद्ध के, विजय ध्वजा फहराए,
काम-भोग से वश में कर, तिर्लोक-राज कहलाए।

मर्यादाएं छिन्न-भिन्न हो, राज काम का छाया,
भोग विलासों में डूबे जन, काम-काम की माया।

दुखी और लाचार देवता, कुरुक्षेत्र को जाते,
महा-ऋषि मुद्गल को जाकर, अपनी व्यथा सुनाते।

कहें महर्षि अस्त्र-शस्त्र से, ना परास्त कर पाओ,
आत्मज्ञान के विकट रूप से, काम-मुक्त हो जाओ।

गणपति जी की करो साधना, देव, ऋषि, नर नारी,
मंत्र जाप और कठिन तपस्या, बलिहारी-बलिहारी।

करें भक्ति निष्काम पुकारें, करुण-रुदन के स्वर में,
जय-जय-जय, जय गणपति बप्पा, काम-मुक्ति का वर दें।

रंग-बिरंगे पंख खोल नाचे, मयूर मुस्काए,
सुनी प्रार्थना उस मयूर पर बैठ, विकट श्री आए।

कहो श्री विकट देव की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार छठे हैं,
श्री विकट जयकार,
कामासुर से करो सुरक्षा, अस्त्र बिना हथियार।
कहो श्री विकट देव की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

कामासुर की नगरी पहुंचे, जो मयूर ले जाए,
मिटी वासना हर बस्ती में, काम पिघलता जाए।

द्वार-द्वार हर राह, चौक सब, पाक-पवित हो जाता,
बरसों-बरसों बाद राज सब, काम-मुक्त हो पाता।

कामासुर मैदान में आया, विकट देव से लड़ने,
तेजस्वी वह रूप देखकर, लगे पाँव भी कँपने।

ब्रह्मांड-सा रूप अलौकिक, ब्रह्मचर्य की शक्ति,
आत्मज्ञान की दिव्य रोशनी, हुई उजागर भक्ति।

कामासुर की कामवासना, क्षण-भर में बुझ जाती,
व्यर्थ लिप्त था वासनाओं में, भूल तुरत दिख जाती।

अस्त्र-शस्त्र छोड़े चरणों में, अपना शीश नवाए,
अति-शीतल श्री विकट देव पर, धन्य-धन्य हो जाए।

विकट देव करुणा के सागर, असुर-राज से बोले,
वास करो पाताल लोक, अब ना मर्यादा डोले।

स्वर्ग लोक सौंपा देवों को, पृथ्वी लोक लौटाया,
दमन करो ना इच्छाओं का, सबको मंत्र बताया।

विकट देव का ध्यान करो, हो मन मयूर-सा पावन,
काम वासना होए पराजित, लगे सृष्टि मन-भावन।

कहो श्री विकट देव की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार छठे हैं,
श्री विकट जयकार।
काम-वासना से रक्षा प्रभु, ध्यान-विकट आकार।
कहो श्री विकट देव की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशषष्टावतारकथा समाप्त:
————————-

सप्तमावतार कथा- श्री विघ्नराज जी महाराज

————————————————————————————————————-

श्री गणेश के छह स्वरूप की कथा अभी तक गाई,
अब सप्तम अवतार की गाथा सुनो बड़ी फलदाई।

भगवन शिव और पारवती जब बैठे थे कैलाश,
बहे सरोवर पर्वत नीचे, हंस उड़ें आकाश।

भक्तजनों और परिवार की चर्चा ज्यों करते थे,
पारवती के मधुर वचन, शिव मुस्काते-हँसते थे।

बात-बात में श्री गौरी ने किया दिव्य परिहास,
सूक्ष्म रूप उस दिव्यहास में आसक्ति का भास।

ममता और अभिमान क्षणिक, पर तेज बड़ा था भारी,
इसी क्षणिक अभिमान-मोह ने देह ममासुर धारी।

ममतासुर था अति बलशाली, गगन-चुम्बी लिप्साएँ,
शुक्रदेव की शरण में आया, किस विधि सब कुछ पाएँ!

आचार्य की आज्ञा पाकर, पाताल को ध्याया,
ममतासुर ने शेषनाग को, तप करके हर्षाया।

देख तपस्या, कठिन साधना, नागराज मुस्काएँ,
विजय मिले ब्रह्मांड सकल और, असुर अजेय हो जाए।

पाकर ये वरदान ममासुर, अहंकार में खोया,
ममता और स्वामित्व भाव का, बीज भयानक बोया।

ब्रह्मांड में जो दिखता है, सब मेरा हो जाए,
जो दृष्टि के पार सृष्टि में, वो भी ना बच पाए।

इसी भाव से तीन लोक पर, उसने धावा बोला,
देव, मनुज, सब दैत्य पराजित, इंद्र सिंहासन डोला।

पृथा, स्वर्ग, पाताल सभी पर, ममतासुर का राज,
स्वार्थ-भाव और मेरा-तेरा, छोड़ी सब जन लाज।

त्याग, तपस्या भूल गए, क्या ऋषि-मुनि, क्या देवा,
छीन-छपट, चोरी, बटमारी- छोड़ी सत्जन सेवा।

ऋषी-मुनी जो शेष बचे, वो रहे बड़े अकुलाए,
कैसे इस संसार-सृष्टि को, सत्य मार्ग पर लाएँ!

नारद जी प्रकटे ऋषियों संग, दिया मंत्र समझाएँ,
श्री गणेश के मंत्र-जाप से सभी मनोरथ पाएँ।

कंदराओं में छिपे हुए सब- कठिन साधना ताप,
रात-दिवस, और बरस-बरस, करते गणपति का जाप।

श्री गणेश के निश्छल तप से, मिला करुण वरदान,
शेषनाग पर प्रकट हुए, श्री विघ्नराज भगवान।

कहो श्री विघ्नराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार सप्तमे,
विघ्नराज जयकार।
ममतासुर से रक्षा कर दो, गणपति के अवतार।
कहो श्री विघ्नराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

शांत-सरल, समभाव युक्त वे दिव्यरूप अवतार,
शक्ति असीमित विघ्नराज की, लीला अपरंपार।

नागराज पर बैठ चले प्रभु, असुर नगर की ओर,
मायावी असुरों की सेना- ममतासुर सब ओर।

किंतु नहीं माया से मोहित, विघ्नराज भगवान,
शेषनाग की फूँकारे और, असुर-शस्त्र संधान।

असुरों में कोहराम मचा, और ममतासुर घबराया,
परम-शांत और दिव्य-रूप को देख, होश में आया।

मेरा-तेरा और ममता का, अहंकार तब टूटा,
सब उसका है, ना कुछ मेरा, स्वार्थ-मोह भी छूटा।

युद्ध छोड़ ममतासुर प्रभु के, चरणों शीश नवाया,
धन्य-धन्य प्रभु माया तोड़ी, पाप से मुक्त कराया।

विघ्नराज तब अति प्रसन्न हो, असुर देख मुस्काए,
और ममासुर प्रभु-आज्ञा से, पाताल को ध्याये।

देवताओं को स्वर्ग मिला, ममता से बंधन टूटा,
सब सृष्टि आनंद में डूबी, और भरम ये छूटा-

‘सब उसका, सब सबका- स्वामी नहीं मात्र एक कण का,
ये माया, ये ममता सारी, सपना है एक क्षण का।‘

कहो श्री विघ्नराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार सप्तमे,
विघ्नराज जयकार।
करें प्रभु ममता से रक्षा, गणपति के अवतार।
कहो श्री विघ्नराज की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशसप्तमावतारकथा समाप्त:
————————-

अष्टमावतार कथा- श्री धूम्रवर्ण जी महाराज

————————————————————————————————————-

वक्रतुंड श्री एकदंत, हे महा-उदर गज-आनन,
कथा कही लंबोदर जी की, विकट, विघ्न-श्री राजन।

सात असुर को किया पराजित, अष्टम मन: समाए,
गणपति जी का रूप आठवाँ, कथा भक्त सुन जाएँ।

इंद्रदेव राजा देवों के, मिली शक्तियाँ भारी,
यश, वैभव, ऐश्वर्य असीमित, प्रजा सभी बलिहारी।

ये विचार इक दिन देवों के राजा के मन आया,
सोच-सोचकर मुस्काते, मन अहंकार भर आया।

मैं सबसे शक्तिशाली हूँ, सबसे वैभवशाली,
सबसे बड़ा राज्य है मेरा, बुद्धिमान, बलशाली।

अहंकार का तेज प्रबल, भरपूर ऊर्जा भारी,
इसी ऊर्जा से जन्माए, क्रूर असुर अतिचारी।

नाम, अहंकारासुर, उसका- जीव बड़ा उत्पाती,
अपमानित करने की वृत्ति, जन्मजात आ जाती।

दैत्यगुरु के शरणागत हो, अपना ध्येय बताया,
मैं सबसे बलशाली राजा बनूँ- लक्ष्य दोहराया।

शुक्रदेव ने असुर अभीप्सा सुनकर मार्ग सुझाया,
श्री गणेश के श्रेष्ठ मंत्र का, गहन जाप सिखलाया।

एकांत वन में जा बैठा, असुर लक्ष्य को साधे,
स्थिर आसान निराहार वो, ध्यान मंत्र पर बाँधे।

शतक वर्ष दस बार बीतते, मंत्र अखंडित जपते,
कठिन साधना की अग्नि से, तीन लोक भी कंपते।

ऐसी कठिन तपस्या-निष्ठा, श्री गणेश पिघलाए,
प्रकट हुए बोले साधक से, तू इच्छित वर पाए।

‘कोई पराजित नहीं कर सके, मैं अजेय हो जाऊँ,
श्री गणेश वरदान दीजिए, सृष्टि विजय कर पाऊँ।

गणपति जी के आशीषों से, अहम् और बढ़ जाता,
अभिमानी तो जन्मजात था, सौ-गुन और चढ़ जाता।

स्वर्गलोक पर किया आक्रमण, अपना ध्वज फहराया,
पृथ्वी और पाताल लोक पर, परचम फिर लहराया।

अहंकार की प्रबल वृत्ति से, उसने राज चलाया,
जन-जन अहंकार तब फैला, राजधर्म सकुचाया।

अहंकार असुर के भय से, सभी देवता भागे,
ऋषि, मुनि भी वन-वन भटके, साधु-संत घर त्यागे।

देवर्षि नारद ने जन की, व्याकुलता जब जानी,
ऋषि, मुनि और देव, मनुज को, बोली बात सयानी।

श्री गणेश की मंत्र साधना, गुप्त रूप कर पाओ,
अहंकार के असुर-रूप से, सभी मुक्त हो जाओ।

सभी देवता, ऋषि-मुनि मिलकर, श्री गणेश को ध्याते,
धूम्रवर्ण अवतार रूप तब इस सृष्टि में आते।

कहो श्री धूम्रवर्ण की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार अष्टमें,
धूम्रवर्ण जयकार।
अहंकार के असुर से रक्षा कर लो तारणहार।
कहो श्री धूम्रवर्ण की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

वर्ण-धूम्र, आँखे तेजस्वी, नीले अश्व सवार,
तीव्र बुद्धि और तेज गति से, करें प्रभु प्रतिकार।

असुर नगर में नील-अश्व पर, धूम्रवर्ण श्री आए,
अहंकार में अंध-असुर को, प्रभु नहीं दिख पाए।

ललकारा भगवान को उसने, अहंकार में चूर,
भ्रुकुटि ताने, मुट्ठी भीचे, असुर भयानक क्रूर।

धूम्रवर्ण श्री रहे अटल और शांत बड़े गंभीर,
असुर-राज को चुभा स्वयं के अहंकार का तीर।

पाश हाथ में लिया प्रभु ने, लक्ष्य असुर अभिमान,
ना साधारण अस्त्र रहा वो, काल-पाश भगवान।

अहंकार को उसने बाँधा, जकड़ लिया पल भर में,
सारी शक्ति निकल गई और असुर गिरा चरणों में।

कालपाश का नमन किया और, धूम्रवर्ण का गान,
अहंकार के असुर ने माँगा, क्षमा-क्षमा का दान।

धूम्रवर्ण ने असुर-राज को, शरणागत जो पाया,
करुणामय श्री धूम्रवर्ण ने, प्रेम रूप दिखलाया।

ना संहार किया ना मारा, बस इतना समझाया,
‘पाताल में रहो जानकर- अहंकार है माया’।

ऋषि, मुनि और सभी देवता, को शिक्षा दे जाएँ,
अहंकार के धुएँ में घिरकर, सत्य नहीं दिख पाए।

कहो श्री धूम्रवर्ण की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।
श्री गणेश अवतार अष्टमें,
धूम्रवर्ण जयकार।
अहंकार से रक्षा कर दो, ओ प्रभु तारणहार।
कहो श्री धूम्रवर्ण की जय,
हो जय-जय श्री गणेश की जय।

इति श्रीगणेशाष्टमावतारकथा समाप्त:

ॐ जय श्री गणेशाय नमःॐ जय श्री गणेशाय नमः।

श्री गणेश अष्टावतार कथा

ॐ जय श्री गणेशाय नमः (23 अक्टूबर 2026)