suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
अद्वितीय - अनहद की कलम से

अद्वितीय

बाहर निकलते ही मछली पर पड़ती
हवा की बारिश की मार और,
पानी में डूबते तुम!

गलफड़ों और फेफड़ों का अंतर
जिस दिन समझ जाओगे,
दूर कर लोगे बहुत सी उम्मीदें और,
बच जाओगे
उनके पूरा ना हो पाने से उपजी
निराशा और क्रोध से!

०९१११३/०९१११३