suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
एक अजन्मे को पत्र
IMG-20250705-WA0011
IMG-20250705-WA0018
IMG-20250705-WA0015
IMG-20250705-WA0013
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
केदारनाथ-३- जल-प्रलय - अनहद की कलम से

केदारनाथ-३- जल-प्रलय

वासनाओं के वशीभूत हो जब मनुष्य
अंधी दौड़ में लग जाता है,
तो लाभ और लोभ का अंतर तक भूल जाता है।
माँ प्रकृति हर पल हमारे पोषण और कल्याण के लिए
अपना सब कुछ अर्पित करती है—
बस, वह हमसे केवल थोड़ा-सा संयम
और विवेक चाहती है।
लेकिन जब लाभ की चाहत लोभ का रूप ले लेती है,
तो मनुष्य की बुद्धि भ्रमित हो जाती है,
और वही भ्रम उसे विनाश की ओर ले जाता है।
प्रकृति सहनशील ज़रूर है, पर अनंत नहीं।
जब उसकी सीमाएँ टूटती हैं,
वह अपने प्रचंड और प्रलयंकारी रूप में प्रकट होती है।
क्या हिमालय का यह जल-प्रलय
हमारी असंतुलित और स्वार्थी
वन-कटाई का परिणाम नहीं है?

जीवन द्वीप नहीं होता है,
वो होता है, अंतरसंबंध!
ना परावलंबन, ना स्वावलंबन,
वो है, परस्पर-आलंबन।

सब गुुँथा है, एक दूसरे के साथ-
वृक्ष और मनुष्य, मनुष्य और पशु,
पशु-पक्षी, सूरज, चाँद और सागर,
सब गुँथा है, एक-दूसरे के साथ।

अकल्पनीय है जीना, वनों के बिना-

वे रोकते हैं पहाड़ से बहती नदियों को,
प्रचंड वेग से बहने से।
उतना भेजते हैं-
जो आत्मसात कर पाए सागर,
और उतना रोकते हैं-
जो आत्मसात कर पाए नगर।

हमारे फेफड़े लेते हैं हर वक्त
सिर्फ धन्यवाद की साँसे।
ये वन देते हैं हमारे लायक हवा,
और सोखते है जो नहीं है हमारे लिए।
संतुलित करते हैं वायुमंडल की पर्त,
और संतुलित करते हैं
तापक्रम- वातावरण का!

अतिताप से पिघलेगी बर्फ,
और बढ़ जाएगा सागर...
कई हाथ...
और डुबो देगा-
न्यूयॉर्क, लंदन सैन-फ्रांसिस्को,
एस्टर्डम, बंबई और कलकत्ता...!

भ्रमित जन काटते जा रहे हैं वन;
और बिना वन--
ना रहेगा जन
ना रहेगा जीवन...!

१३०६२३/१३०६२३