suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
एक अजन्मे को पत्र
IMG-20250705-WA0011
IMG-20250705-WA0018
IMG-20250705-WA0015
IMG-20250705-WA0013
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
मन मंथन - अनहद की कलम से

मन मंथन

ये व्यग्रता, ये आकुलता, और ये विचारों का सैलाब!
मगर इस सैलाब में
कहाँ है उस भीगेपन का अहसास,
और उस भीगने से मिली तृप्ति।
कहीं कुछ और है इस सैलाब से जुदा…
वो क्या है, कहाँ है और कैसा है उसका रूप…?!

मन चिंतित हो कहाँ पहुंचता? 
वहीं जहाँ हृदय में हलचल;
प्रश्नों का अंबार लगा है, 
उत्तर का घनघोर मरुस्थल।

व्यथित हृदय उत्तर पाने को, 
प्रश्नों की तृष्णा स्वाभाविक;
रेणु-भँवर में उलझ-उलझ कर,
भयाक्रांत मन श्रमजल स्रावित।

उत्तर की मृगतृष्णा, मरु में,
मन के पग द्रुततम बढ़ते हैं;
दूरी के स्थिर रहने पर,
मन-मृग तड़प-तड़प मरते हैं।

मृगतृष्णा और रेणु-भँवर तो,
वृहद मरुस्थल में स्वाभाविक,
इन मिथ्या लोभों में पड़‌कर,
मन के दुःख होऐं एकाधिक।

यही बात उपजी मन-अंतर,
आवश्यक व्यापक मन-मंथन;
व्यथा हृदय और प्यास प्रश्न की,
बुझे तभी, जब मन हो पावन।

मन मंथन कर कहाँ पहुँचता?
वहीं जहाँ हृदय हो निश्चल;
प्रश्नों का अंबार व्यवस्थित,
उत्तर का उन्मुक्त सरितजल।

९१०५२६/९१०५२६

Leave a Comment