suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
एक अजन्मे को पत्र
IMG-20250705-WA0011
IMG-20250705-WA0018
IMG-20250705-WA0015
IMG-20250705-WA0013
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
उम्र लगती है समझने को - अनहद की कलम से

उम्र लगती है समझने को

शब्दों के प्रपंच और 
तर्को की निरर्थकता-
उम्र लगती है समझने को!

प्यार अनुभव है व्याकरण नहीं-
जिसके बँधे नियम हो।

विस्तृत आकाश में
बिखरे तारों की चमक-
तुम उन्हे गौर कर सकोगी
प्यारे पूनम के चाँद के गिर्द?!

अभी सिर्फ शब्द हैं अनुभव नहीं-
क्योंकि उम्र लगती है,
समझने को-
शब्दों के प्रपंच और
तर्को की निरर्थकता!

०९०३२२/०९०३२२