suhas_giten
WhatsApp Image 2025-07-08 at 21.29.45
previous arrowprevious arrow
next arrownext arrow
प्यारा बेटा - अनहद की कलम से

प्यारा बेटा

बेटू राजा सो जा,
सुन्दर सपनों में खो जा,
सपन सलोने आएंगे,
लाल परी को लाएंगे।
लाल परी जब आएगी,
पंखो को फैलाएगी,
बेटू राजा को पंखों पर
बैठा कर उड़ जाएगी।
बेटू राजा सो जा.....

०३०४२०/०३०४२०

आसमान की गोदी में इक चंदा,
इक मेंरी गोदी में।
मेरा चंदा देख उसे मुसकाता,
आसमान का भाव हीन!!

०३०६१०/०३०६१०